आज भारत और इंग्लैंड के बीचT20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल का मैच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें IND VS ENG Semifinal के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों ही टीमें बराबर बैलेंस टीम नजर आ रही है। और अभी तक खेले गए सातों मुकाबला में एक-एक मुकाबला दोनों टीमें हार चुकी है। अब जो भी टीम फाइनल में पहुँचना चाहती है। वह शानदार प्रदर्शन के बल पर ही फाइनल में पहुँच सकती है।

IND VS ENG Semifinal:इंग्लैंड ने टॉस जीता
- इंग्लैंड के कप्तान हेरी ब्रुक ने आज का टॉस जीता और जैसा की सेमीफाइनल में मैच देखे गए है यहाँ अंत के कुछ मैचों में देखा गया है कि सेकंड पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतती है।वानखेड़े स्टेडियम की पिच को देखते हुए इंग्लैंड ने पहले गोलंदाजी करने का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
- भारत की टीम में कोई बदलाव नजर नहीं आता है। जो पिछली मैच में जो टीम थी। वही खिलाने का फैसला किया है, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जबकि इंग्लैंड की टीम में हमें एक बदलाव देखने को मिलता है रेहान अहमद की जगह जिम ओवरटन को मौका दिया गया है खेलने का।
- अगर T20 विश्व कप के इतिहास को देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच दो बार सेमीफाइनल का मैच हो चुका है। दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच जीता है। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इस टूर्नामेंट को जीता था। तब भी भारत इंग्लैंड की टीम को हराकर ही सेमीफाइनल में पहुँची थी। अब देखते हैं कि यह मुकाबला किस मोड़ पर जाता है।
- अगर वानखेड़े स्टेडियम की पिच को देखा जाए तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत ही मदद करती है। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के आक्रामक खिलाड़ियों के लिए यह बैटिंग का स्वर्ग समझा जाता है।
-
वानखेड़े स्टेडियम का इतिहास
- वानखेड़े स्टेडियम का इतिहास बताता है कि जो भी टीम अच्छा स्कोर करती है या ओपनिंग बल्लेबाजी में मजबूत शुरुआत करने वाली टीम ही अक्सर यहाँ मैच को जीतती है।
- भारत की टीम बैटिंग के लिए तैयार है। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ही धाकड़ और आक्रामक बल्लेबाज है। भारत ने शानदार शुरुआत की लेकिन अभिषेक शर्मा ज्यादा स्कोर बना नहीं पाए और 7 गेंद में 9 रन बनाकर जल्दी ही अपना विकेट गँवा कर चलते बने।
- भारत ने पावर प्ले की शानदार शुरुआत की पावर प्ले की समाप्ति पर भारत एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना चुकी थी। पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच संजू सैमसन इस मैच में भी अपनी पारी को कंटिन्यू करते नजर आए। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए उनका साथ दे रहे थे ईशान किशन 16 रन बनाकर।
- आक्रामक खेल खेलते हुए संजू सैमसन ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू ने इस अर्धशक्ति पारी में साथ चौक्के और तीन छक्के लगाए। छक्का लगाकर ही उन्होंने अपना अर्धशतक सेलिब्रेट किया। नौ ओवर में ही भारत ने अपने 100 रन का आंकड़ा पूरा कर लिया है।
- संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों ही मजबूती से जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए, इशान किशन 18 बॉल पर 39 रन बनाकर अपना विकेट गँवा चुके है। उन्होंने चार चौक्के और दो छक्के लगाए है। भारत का स्कोर उनके आउट होने पर 117 रन था दो विकेट के नुकसान पर और ओवर चल रहा था दसवाँ ओवर।
- इशान किशन के आउट होने पर भारत ने अपने सबसे धाकड़ बल्लेबाज सुपर दुबे को बेटिंग में प्रमोशन दिया और जबर्दस्त बल्लेबाजी करने के लिए उन्हें ऊपर के क्रमांक पर भेजा। भारत ने 12 ओवर में 145 रन बना लिए थे और उनके दो विकेट आउट हो चुके थे।
- अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन भी आउट हो गए लेकिन संजू सैमसंग 76 रन और शिवम दुबे 17 रन बनाकर अब भी विकेट पर मौजूद है। संजू सैमसन ने लगातार दो मैचो में अपना अर्थशतक बनाया है। उन्होंने 42 बॉल खेलकर 89 रन बनाए। उनके इस जबरदस्त पारी में आठ चौक्के और साथ चौक्कों का समावेश था। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की 14वें ओवर तक भारत का स्कोर था 160 रन 3 विकेट के नुकसान पर।
- भारत ने 15 वे ओवर तक अपने तीन विकेट गँवाकर 183 रन बना लिए थे सूर्यकुमार यादव आदिल रशीद की गेंद पर चकमा खा गए और विकेटकीपर द्वारा स्टंप आउट हो गए। लेकिन उनके बाद मैदान में आए ताबड़तोड बल्लेबाज हार्दिक पांड्या।
- शिवम दुबे ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 43 रन की जबरदस्त पारी खेली। जिसमें एक चौक्का और चार छक्को का समावेश है। लेकिन एक रन चुराने के चक्कर में गलतफहमी हो गई और शिवम दुबे रन आउट हो गए। इस वर्ल्ड कप में यह तीसरी बार है जब शिवम दुबे रन आउट हुए है।
- शिवम दुबे के आउट होने पर मैदान में उतरे तिलक वर्मा। उन्होंने 7 बोलो में 21 रन बनाकर जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने एक ही ओवर में जबरदस्ती तीन छक्के लगाए और जोफ्रा आर्चर ने भी रनों का अर्धशतक भारत ने पूरा करवाया। इस वर्ल्ड कप में भारत ने तीन बार आर्चर को जबरदस्त धुलाई की है।
- तिलक वर्मा को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।उसके बाद मैदान में आए अक्षर पटेल। हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त दो छक्के लगाए और 12 गेंद में 27 रन की पारी खेली। जब आउट हुए तब भारत का स्कोर हो गया था 150 रन।
- भारत ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में इंग्लैंड को 254 रनों का स्कोर दिया है। इस पूरे वर्ल्ड कप में भारत ने दूसरी बार ढाई सौ रनों का आँकड़ा पार किया है। इस वर्ल्ड कप में भारत ने इस मैच में सबसे ज्यादा 18 छक्के लगाए हैं यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
-
IND VS ENG Semifinal:इंग्लैंड की बल्लेबाजी
- इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर और फील साल्ट ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी की शुरुआत की।इंग्लैंड को T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 254 रन बनाने है। भारत की तरफ से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला।
- इंग्लैंड की पारी का पहला ओवर 13 के स्कोर पर ही साल्ट के रूप में गिरा। पाँच रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने उन्हें आउट किया।
- दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 15 रन था जबकि उनका एक महत्वपूर्ण विकेट गिर चुका था। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर चकमा खा गए और स्लो गेंद पर ऊँचा कैच बहुत ही शानदार तरीके से 24 मीटर की रनिंग करते हुए अक्षर ने शानदार जंप लगाकर इस कैच को पकड़ा।
- इंग्लैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज जॉस बटलर भी वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 17 गेंद में 25 रन बनाए। उसके पहले वरुण चक्रवर्ती के पहले ही ओवर में शुरुआती तीन गेंद में तीन छक्के लगे।
- रन रेट बढ़ाने के चक्कर में इंग्लैंड के अगले बल्लेबाज टॉम बेंटन भी अक्षर पटेल की गेंद का शिकार हुए।
10 ओवर के बाद इंग्लैंड चार विकेट के नुकसान पर 119 रन बना चुकी थी। इंग्लैंड को 60 गेंद पर 135 रन बनाने है। टीम के पास छह विकेट अभी भी बच्चे है।
- भारत के स्कोर को देखकर जो टारगेट इंग्लैंड के लिए असंभव लग रहा था। लेकिन बेथल की जबरदस्त बैटिंग के बलबूते पर उन्होंने इस मैच को काँटे की टक्कर वाला मैच बना दिया। और स्कोर को जीत के करीब लाकर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड के बेथल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए केवल 48 गेंदो मे।
-
भारत ने इस मुकाबले को 7 रन से जीत लिया है। और फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।