Fasttrack Khabre

South Africa vs New Zealand: सेमी फाइनल T20 वर्ल्ड कप

आज South Africa vs New Zealand के बीच सेमीफाइनल का मैच खेला जाने वाला है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। साउथ अफ्रीका का इस पूरा टूर्नामेंट का सफर बहुत ही शानदार रहा। अभी तक कोई भी टीम साउथ अफ्रीका को हरा नहीं पायी है। साउथ अफ्रीका की दमदार बैटिंग, फील्डिंग और बोलिंग सभी क्षेत्रों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
South Africa vs New Zealand

उसके मुकाबला न्यूजीलैंड की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही न्यूजीलैंड को कुछ मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा लेकिन न्यू भी साउथ अफ्रीका की तरह दमखम की टीम समझी जाती है। आज का होने वाला मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने की संभावना है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला

आज South Africa vs New Zealand के मैच में टॉस जीतना भी अपनी अहम भूमिका निभाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है।

साउथ अफ्रीका एक ऐसी टीम है जिस पर टॉस जीतने या हारने का ज्यादा कोई असर गिरता नहीं है क्योंकि परिस्थिति के अनुसार खेलना साउथ अफ्रीकन टीम को बहुत अच्छी तरह से आता है। साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी क्विंटन डि’ काक और कप्तान एडन मार्क्रम बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। दोनों ही खिलाड़ी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

South Africa vs New Zealand:लड़खड़ाती पारी की शुरुआत

Exit mobile version