भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अगर भारतीय मुकाबला जीती है तो कहीं कीर्तिमान भारत के नाम हो जाएँगे। लगातार तीन विश्व कप जीतने वाली भारत एकमात्र टीम बन जाएगी।

चौथी बार फाइनल में लगातार पहुँचने वाली भारत पहली टीम है। होस्ट करने वाली टीम मैच जीतेगी, यह भारत पहली टीम होगी। तो ऐसे कई कीर्तिमान भारत के नाम पर होंगे। आज न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव देखने को नजर आता है, पिछला मुकाबला देखते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक अतिरिक्त फास्ट बॉलर खिलाने का फैसला किया है। जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव देखने को नज़र नहीं आता है। जो टीम पिछले मैच में खेली थी उसी टीम को यहाँ पर भी कंटिन्यू किया गया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच:पिच रिपोर्ट
- आज की पिच को देखते हुए लगता है कि इयान बिशप और इयोन मॉर्गन ने पिच रिपोर्ट देखकर बताया कि यह पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी हुई है।
- ओस से बचने के लिए यहाँ पर एँटि स्प्रे किया गया है। पिच रिपोर्ट बताते हुए कहा कि यहाँ पर शुरुआती औवरों में नई गेंद से थोड़ा स्विंग मिलेगा। थोड़ा सिम हो सकता है लेकिन मुख्य रूप से यह मैदान बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग समझा जाता है। इस मैदान पर स्पिनरों को कुछ ज्यादा पिच से सहायता नहीं मिलती है।
- इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है क्योंकि पिछले कुछ मुकाबला को देखा जाए तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम अक्सर जीत रही है।
- मिचेल संटनर का मानना है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की यह पिच पर अच्छी सतह दिखती है जिस पर थोड़ी घास भी है और हम अच्छी गेंदबाजी करके भारत के विकेट जल्दी से जल्दी चटकाएँगें और भारत पर पूरी तरह से दबाव डालने की कोशिश करेंगे।
-
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच - भारत के लिए टॉस कोई मायने नहीं रखता क्योंकि भारत हर तरह से खेल में माहिर है। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन मैदान में उतरे हैं दोनों ने संभाल कर शुरुआत की है शुरुआती उम्र में ज्यादा ऊंचे शॉट लगाने की कोशिश नहीं की है लेकिन तीसरे ही ओवर से बल्लेबाजों की धुलाई शुरू हो गई है।
- शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों बैट्समैन छक्के और चौक्कें लगा रहे हैं और भारत का स्कोर तेजी से बड़ा रहे हैं। दोनों की बैटिंग को देखते हुए लगता है कि आज के इस फाइनल मैच में भारत 300 के आँकड़े को छू सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच:अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रन की शानदार पारी खेली अभी से अभिषेक शर्मा ने अपनी 50 का आंकड़ा 18 गेंद में पूरा किया है जो भारत की ओर से T20 वर्ल्ड कप का सेकंड नंबर का फास्टेस्ट 50 है अपने 21 गेंद की पारी में अभिषेक शर्मा ने छह चौके और तीन गगन जो भी छक्के लगाए भारत ने 10 ओवरों में 127 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया था
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच:संजू सैमसन - संजू सैमसन पिछले तीन मैचों से जबरदस्त परफॉर्मेंस देते जा रहे है अपने बल्ले की बदौलत। आज के मैच में भी संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंद में उन 89 रन बनाए जिसमें पाँच चौके और 8 छक्के मौजूद थे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच:इशान किशन
- इशान किशन ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 25 गेंद में चौपन रनों की शानदार पारी खेली। किसन की इस शानदार पारी में चार चौक्के और चार छक्को का समावेश था।
- फाइनल में भारत का सबसे बड़ा टोटल 255 रन 5 विकेट के नुकसान पर। पहली बार भारत के टॉप तीनों बेट्समैनों ने 50 का आँकड़ा पूरा किया है। पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर 92 रन जीरो विकेट के नुकसान पर।
- कहाँ तो लग रहा था कि भारत 270 /300 तक का आँकड़ा आराम से पूरा कर लेगी लेकिन निशम के एक ही ओवर में भारत के तीन बल्लेबाज एक के बाद एक आउट हो गए, यहाँ तक की भारत के कप्तान सूर्या बिना कोई खाता खोले और भारत बैक फुट पर गया। इसके बाद भारत के लिए 250 रनों का आँकड़ा पूरा करना भी बहुत मुश्किल से भरा हुआ लग रहा था।
-
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच - अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 255 तक पहुँचा दिया।
न्यूजीलैंड की डगमगाती शुरुआत
- भारत के 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम शेफर्ड और फिन एलेन की जोड़ी मैदान में उतरी। फिन एलेन वही बैट्समैन है जिन्होंने पिछले मैच में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 33 गेंद में अपना शतक जड़ दिया था।
- न्यूजीलैंड की पारी के पहले ही ओवर की पाँचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने फिन एलेन का बहुत ही आसान कैच छोड़ दिया। तब एलेन एक रन बनाकर खेल रहे थे।
- अक्षर पटेल ने सेमीफाइनल के शतक वीर फिन एलेन को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कर दिया। फिन एलेन अपने मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए।
- बुमराह ने अपने ओवर की पहली गेंद पर रचित रविंद्र को इशान किशन ने छलाँग मारते हुए शानदार उनका कैच पकड़ा। 32 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा।
- न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज फिलिप्स भी कुछ ज्यादा नहीं कर पाए और पाँच गेंद में पाँच रन बनाकर अक्षर पटेल की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे।
- आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने मार्क चेकमैन को बोल्ड करते हुए भारत को चौथी सफलता दिलाई। न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज टीम सिफर्ड 26 गेंद में 52 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के गेंद का शिकार हुए।
- न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में 128 रन बनाकर छह विकेट गँवा दिए थे।