सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सरकार ने एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है। 2026 में लिया गया यह फैसला अब कुछ छात्रों के हित में भी हो सकता है, कुछ छात्रों के लिए उनकी सोच के विपरीत भी हो सकता है। स्टाफ सिलेक्शन कमिशन(SSC) ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में बहुत ही बड़ा उलट फिर किया है। उन्होंने इसमें एक नया फैसला लागू किया है जो स्लाइडिंग मेकैनिज्म के नाम से जाना जा रहा है। अब यह केवल कुछ नियमों में बदलाव नहीं है बल्कि Sliding Mechanism एक ऐसी व्यवस्था बनाई है जिसके माध्यम से स्टाफ सिलेक्शन कमिशन की जो भर्ती प्रक्रिया है, उसे ज्यादा पारदर्शी, ज्यादा व्यवस्थित और उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष बनाने की दिशा में उठाया गया कदम समझा जा रहा है। अगर कोई भी विद्यार्थी SSC की परीक्षाएँ जैसे CGL,CHSL,GD या स्टेनो की तैयारी कर रहे हैं, तो उन सभी विद्यार्थियों को, उन सभी परीक्षार्थियों को इस स्लाइडिंग मेकैनिज्म को ठीक से समझना बहुत ही जरूरी है। अब यह क्या है स्लाइडिंग मेकैनिज्म? इसे विस्तार से हम जानने की कोशिश करेंगे।

आखिर Sliding Mechanismलाया क्यों गया?
भारत में हर साल लाखों परीक्षार्थी एसएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं, ऊंचे सरकारी पद पाने की आशा में। कई विद्यार्थियों का इसमें चयन भी होता है लेकिन ताजुब की बात यह है कि अंतिम चरण तक पहुँचने के बाद भी कई सरकारी पद खाली रह जाते हैं। आखिर खाली रहने की वजह क्या हो सकती है?
जो वजह है वह निम्नलिखित तरह से सामने आई है।
★ कुछ उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उपस्थित ही नहीं होते हैं।
★चयन होने के बावजूद कुछ उम्मीदवार तो ज्वाइन ही नहीं करते हैं।
★ और कई परीक्षार्थी तो एक से ज्यादा परीक्षाओं में सफल हो जाते हैं और जिन परीक्षाओं में उन्हें बेहतर वेतन या प्रतिष्ठा की संभावना नजर आती है। वे उस सरकारी नौकरी को चुनते हैं।
इसका नतीजा यह होता है कि कई सरकारी पद खाली रह जाते हैं। जबकि दूसरी ओर कुछ विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो कुछ अंकों से ही पीछे रह जाते हैं। और पद भर जाने की वजह से भले ही वह बाद में खाली हो जाते हैं लेकिन अपनी नौकरी से चूक जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए SSC ने 2026 में स्लाइडिंग मेकैनिज्म लागू करने का अहम फैसला लिया है।
एसएससी के नए Sliding Mechanism में है क्या?
अगर हम सरल शब्दों में समझने का प्रयास करें तो यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा जो पद खाली रह गए हैं। उन पदों को फिर से योग्य उम्मीदवारों के बीच मेरिट और उनकी पसंद के आधार पर भरा जाएगा।
स्लाइडिंग मेकैनिज्म का उद्देश्य
★एसएससी की हर परीक्षा चक्र में अधिक से अधिक पद भरना।
★ मेरिट के आधार पर परीक्षार्थियों को अधिक अवसर प्रदान करना।
★एसएससी की भर्ती प्रक्रिया को और अधिक प्रभावशाली बनाना। ★खाली रहे गए पदों की समस्या को कम करना।
FRTA लागू करना
एसएससी के Sliding Mechanism के तहत पहले चरण में Final Result Tentative Allocation (FRTA) को जारी किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि:
★ सफल परीक्षार्थी को एक पोस्ट प्रारंभिक रूप से एलॉट की जाएगी ।
★यह अलॉटमेंट अंतिम अलॉटमेंट नहीं होगी।
★ आगे सफल परीक्षार्थी पसंद
और उपलब्ध वैकेंसी के आधार पर बदलाव संभव कर पाएगा।
इसी प्रक्रिया से स्लाइडिंग मेकैनिज्म की शुरुआत होती है
आईडेंटिटी वेरीफिकेशन(IV): आवश्यक चरण
इस प्रक्रिया में:
★उम्मीदवार को पहचान सत्यापन आईडेंटिटी वेरीफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
★ पहचान सत्यापन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार को अपने संबंधित रीजनल डायरेक्टर (RD)कार्यालय में जाना होगा।
★ आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पहचान सत्यापित करानी होगी।
★ इस पूरी प्रक्रिया को 10 दिनों के भीतर ही उम्मीदवार को संपन्न करना होगा ।
इस चरण को बहुत ही गंभीर चरण माना जाना चाहिए क्योंकि यदी कोई उम्मीदवार निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होता है तो उसे ‘अनुपस्थित’ मान लिया जाएगा और उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। यहाँ किसी भी प्रकार की उम्मीदवार की अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।
FIX और FLOAT का विकल्प
उम्मीदवार को आईडेंटिटी वेरीफिकेशन के दौरान दो विकल्प दिए जाएँगे FIX और FLOAT यह वही निर्णय है जो उम्मीदवारों के भविष्य के पद को तय करेगा।
FIX का प्रावधान क्या है
अगर आप फिक्स के विकल्प को चुनते हैं तो इसका यह अर्थ निकलता है कि
◆आप अपनी वर्तमान अलॉटमेंट पोस्ट से संतुष्ट है।
◆आप किसी अपग्रेडेशन के लिए विचार नहीं कर रहे है।
◆आपकी पोस्ट को अंतिम चुनाव मान लिया जाएगा ।
इस विकल्प का यही अर्थ निकलता है कि
उम्मीदवार को अपनी पोस्ट या पद पसंद है वह किसी अन्य जोखिम में नहीं पडना चाहते हैं।
FLOAT का प्रावधान क्या है?
अगर आप FLOT का प्रावधान चुनते है। तो इसका यही अर्थ निकलता है कि
★आप अपनी वर्तमान पोस्ट को अस्थाई रूप से स्वीकार कर रहे है। ★यदि आपकी उच्च प्राथमिकता वाली पोस्ट या पद खाली होती है। तो आप अपग्रेडेशन के लिए तैयार है।
लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना है। यदि आपको अपग्रेड मिल जाता है और आप नई पोस्ट ज्वाइन नहीं करते है, तो आपकी पुरानी और नई दोनों पोस्ट रद्द कर दी जाएगी। इसलिए FLOAT का प्रावधान चुनने से पहले सोच समझकर। आपको जरूरी निर्णय लेना है कि आपको FIX का विकल्प चुनना है या FLOATका विकल्प चुनना है।
रिएलोकेशन की प्रक्रिया किस तरह काम करती है
आईडेंटिटी वेरीफिकेशन के बाद एसएससी यह देखा है कि
★चयन किए गए कौन-से उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
★ चयन किए गए किस उम्मीदवार ने ज्वाइन नहीं किया।
उनकी वजह से जो वैकेंसी खाली होगी, उन वैकेंसी को एक सिंगल स्लाइडिंग राउंड के माध्यम से भरा जाएगा।
यह प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगी और सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों पर लागू होगी जिन्होंने FLOAT विकल्प चुना है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी पद खाली न जाए और योग्य उम्मीदवारों को उचित अवसर मिले।
अंतिम रिजल्ट की तैयारी
एस एस सी ने स्पष्ट किया है कि अंतिम रिजल्ट उपलब्ध वैकेंसी के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अब अंतिम सूची ज्यादा व्यावहारिक और वास्तविक होगी। जो पद खाली रह गए हैं उन्हें ध्यान में रखते हुए ही अंतिम अलॉटमेंट की जाएगी। यह प्रक्रिया भरती को ओर अधिक पारदर्शी और प्रभावशाली बनाएगी। जिससे सही कैंडिडेट को स्थान मिले और कोई पद खाली न रह जाए।
Sliding Mechanism से उम्मीदवारों को होने वाला फायदा
Sliding Mechanism से उम्मीदवारों को कई लाभ मिलेंगे:
★उम्मीदवारों को और अधिक पोस्ट पाने का अतिरिक्त मौका मिलेगा ।
★उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर अपग्रेडेशन मिलेगा।
★खाली पद कम रहेंगे जिसके कारण अधिक उम्मीदवार को अवसर मिलेगा ।
★स्लाइडिंग मेकैनिज्म से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिकता और सुधार आएगा ।
इस प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों को अंतिम अलॉटमेंट ही नहीं मिलेगी बल्कि सुधार का अवसर भी मिलेगा।
उम्मीदवारों को ध्यान देने योग्य निम्न बातें:
★ उम्मीदवारों को FRTA आने के बाद नोटिस ध्यान से पढ़नी है। ★आईडेंटिटी वेरीफिकेशन के लिए दी गई 10 दिन की समय सीमा को नहीं भूलना है।
★ उम्मीदवारों को FIX या FLOAT का निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेना है।
★ उम्मीदवारों को अपग्रेड मिलने पर ज्वाइन करना अनिवार्य है।
अगर उम्मीदवार छोटी-सी लापरवाही भी करता है तो उसका चयन खतरे में पड़ सकता है।

क्या Sliding Mechanismसही कदम है
अगर Sliding Mechanism को व्यावहारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह उम्मीदवारों के लिए बहुत ही सकारात्मक कदम समझा जाएगा। ★इससे सरकारी विभागों में स्टाफ की कमी कम होगी।
★ योग्य उम्मीदवारों को न्याय मिलेगा।
★ भर्ती प्रक्रिया ज्यादा संगठित बनेगी।
एसएससी का यह बहुत ही अमुलाग्र कदम समझा जाएगा कि आयोग अब भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और अधिक परिणामोन्मुख बनाना चाहता है।
