ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका:SA vs ZIM
आज जिंबॉब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच में आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जा रहा है, जो कि सुपर 8 का 11 वाँ मुकाबला है तथा T20 वर्ल्ड कप का 51 वाँ मुकाबला है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिंबॉब्वे सुपर 8 के अपने सभी मुकाबले हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। औपचारिक मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला जाएगा। जबकि दक्षिण अफ्रीका टीम इस मैच को अच्छे रनों से जीतकर अपने तथा अपने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी।SA vs ZIM के बीच बड़ा ही रोचक मैच होने की संभावना है।

सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का जलवा
अपने लीग मेचों में जिंबॉब्वे ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और सुपर 8 में प्रवेश किया लेकिन जिन उम्मीदों के साथ सुपर 8 में आई थी। उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अपने लीग मेचों में कहीं बड़ी दिग्गज टीमों को उन्होंने हराया है।
इस संपूर्ण टूर्नामेंट में जिंबॉब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने काफी सुर्खियाँ बटोरी और अपने बेट का जलवा बहुत बिखेरा।
SA vs ZIM:टॉस जिंबॉब्वे ने जीता

- आज के SA vs ZIM मैच का टॉस जिंबॉब्वे की कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है भले ही जिंबॉब्वे मैच ना जीती हो लेकिन जिंबॉब्वे की बैटिंग लाइन जबरदस्त है। उनके सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट गजब के फॉर्म में है।
- जिंबॉब्वे ने पारी की शुरुआत शानदार तरीके से की ब्रायन बेनेट ने एक छक्का लगाया, मारूमानी ने एक चौका लगाया और पहले ओवर में दोनों खिलाड़ियों ने 13 रन बटोरे।
- लेकिन दूसरे ही ओवर के दूसरी ही गेंद पर मफक ने लेकिन दूसरे ही ओवर के दूसरी ही गेंद पर मफाका ने मारूमानी को क्लीन बोल्ड करके 7 रनों पर चलता किया।
- ब्रायन बेनेट जो कि इस टूर्नामेंट में गजब के फॉर्म में दिखे। वे चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर नार्खीये की एक गेंद पर मार्क्रम को कैच थमा बैठे। उन्होंने केवल 15 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्के का समावेश है।
- आठवें ओवर की समाप्ति तक जिंबॉब्वे 66 रन बना चुकी थी दो विकेट के नुकसान पर जिसमें मायर्स का योगदान था 11 रन का जो 14 गंदे खेल कर बनाई गई तथा सिकंदर रजा जो कि कप्तान है उनका योगदान था 31 रन 14 गेंदे खेल कर।
- आठवें ओवर की दूसरी ही गेंद पर बड़ा शॉर्ट लगाने के चक्कर में मेयर लिंडा की एक गेंद पर ब्रेविस को कैच थमा बैठे उन्होंने केवल 11 रन बनाए।
जिंबॉब्वे के विकेट का पतन
- जिंबॉब्वे के कप्तान सिकंदर राजा काफी संभाल कर बैटिंग कर रहे हैं जैसे ही उन्हें खराब गेंद मिलती है उसे पर बड़ा शॉट लगाने से नहीं चूकते हैं उन्होंने 20 गेंद में 42 रन बनाए। दसवीं ओवर की समाप्ति तक जिंबॉब्वे का स्कोर था 80 रन तीन विकेट के नुकसान पर जो काफी अच्छी शुरुआत समझी जाएगी। भले ही तीन विकेट गिरे है लेकिन शुरुआत काफी बेहतरीन है।
- आज के SA vs ZIM मैच के दसवीं ओवर की दूसरी ही गेंद पर जिंबॉब्वे के अगले बल्लेबाज रयान बर्ल एन्गिडी की गेंद पर LBW आउट हो गए ,उन्होंने केवल पाँच रन बनाए। 11वें ओवर की समाप्ति पर जिंबॉब्वे का स्कोर है 84 रन 4 विकेट के नुकसान पर।
- आज के SA vs ZIM मैच के बारावें ओवर की चौथी ही गेंद पर बॉस ने टोनी मुनयोंगा को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने केवल दो रन बनाए। अब जिंबॉब्वे का स्कोर है 87 रन 5 विकेट के नुकसान पर। ऐसा लगता है कि हर ओवर में जिंबॉब्वे के विकेट का पतन होता जा रहा है।
- जिंबॉब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने संभल कर लेकिन तेज बल्लेबाजी करते हुए शानदार 73 रन बनाए। जिसमें आठ चौक और चार छक्कों का समावेश है। सिकंदर रजा जब आउट हुए तब जिंबॉब्वे का स्कोर था 126 रन 6 विकेट के नुकसान पर।
- जिंबॉब्वे की पूरी टीम 20 ओवरों में 153 रन बनाए। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठीक-ठाक स्कोर समझा जाएगा।
साउथ अफ्रीका की मुश्किल जीत
- साउथ अफ्रीका का जीत के लिए 154 रन बनाने हैं जो उनके लिए बहुत ही आसान स्कोर लगेगा। लेकिन जिंबॉब्वे भी इतनी जल्दी हार मानने वाली टीमों में से नहीं है। साउथ अफ्रीका को यह स्कोर हासिल करना मुश्किल भरा रहेगा।
- साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत भी डगमगाती हुई हुई। पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर कप्तान रजा ने साउथ अफ्रीका के भरोसेमंद बल्लेबाज क्विंटन डी कोक को जीरो पर ही चलता किया।
- क्विंटन डि काक के विकेट से साउथ अफ्रीका उभर भी नहीं पाई थी कि तीसरे ही ओवर में कप्तान एडन मरक्रम को रजा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने केवल चार रन बनाए । साउथ अफ्रीका का स्कोर था 16 रन 2 विकेट के नुकसान पर।
- साउथ अफ्रीका ने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें इस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा अगर जिंबॉब्वे के सामने, लेकिन उसके बाद खेलने आए बल्लेबाज ब्रेविस और रिक्लटन ने ऊँचे शॉट लगाते हुए टीम का स्कोर बढ़ाने की कोशिश की जिसमें कुछ जोरदार सिक्स भी लगाए गए, लेकिन बड़े-बड़े हिट लगाने के चक्कर में रयान रिक्लटन एवंस की गेंद पर बर्ल को एक शानदार कैच दे बैठे। उन्होंने 31 रन बनाए जिसमें चार चोक्को का समावेश था।
- आज के SA vs ZIM मैच में 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 93 रनों पर पहुँच चुकी थी जिसमें तीन विकेट गँवा चुके थे। वह ब्रेविस ने 35 रन बनाए 15 गेंद का सामना करते हुए और मिलर ने 22 रन बनाए 14 गेंद का सामना करते हुए। लेकिन दसवें ओवर की आखिरी ही गेंद पर मिलर कैच आउट हो गए और साउथ अफ्रीका का स्कोर हो 93 रन 4 विकेट के नुकसान पर।
- आज के SA vs ZIM मैच में ब्रेविस ने 18 गेंद में 42 रन बनाकर सिकंदर राजा की गेंद का शिकार बने उन्होंने अपनी पारी में चार शानदार छक्के और दो चोक्के लगाए।
- लिंडा और स्टब्स संभलकर बल्लेबाजी करते हुए। धीरे-धीरे करके जहाँ कमजोर गेंद मिलती वहाँ लंबा हिट लगाकर अपनी टीम को जीत के नजदीक ले गए। लिंडा ने 30 रन बनाए जबकि स्टेप्स में 19 रन बनाए 18 वे ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका ने विनिंग शॉट लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाई।
