Fasttrack Khabre

Premier League में बड़ा उलटफेर: Liverpool vs Wolves

फुटबॉल विश्व में कुछ दिन कुछ रातें कुछ पल कुछ गोल ऐसे होते हैं जिन्हें हम लंबे समय तक याद रखते है। वह भुलाए नहीं भूलते है। मंगलवार की रात भी कुछ ऐसी ही थी। जब अंक तालिका में जो टीम सबसे निचले क्रम पर थी। जो टीम संघर्ष कर रही थी वॉल्वर हैम्प्टन ने मौजूदा चैंपियंस टीम लिवरपूल को 2-1 से हराकर फुटबॉल जगत में तहलका मचा दिया। यह टीम भले ही सबकी नजरों में एक साधारण सी टीम थी। आज के मैच में लोग भी कुछ खास उत्साहित नहीं थेLiverpool vs Wolves मैच को लेकर। सभी को पता था कि कौन-सी टीम जीतेगी लेकिन मैदान पर अपने जज्बे को दिखाकर, अपने धैर्य, अपनी हिम्मत को दिखाकर आखिरी साँस तक लड़ने की कहानी बन गई यह मैच।

Liverpool vs Wolves
Liverpool vs Wolves

मोलिनक्स की रात जो इतिहास बन गई

Molinux स्टेडियम का वातावरण हमेशा से ही ऊर्जावान, उत्साह से भरा हुआ रहता है। यहाँ घरेलू प्रशंसकों को उम्मीद तो थी लेकिन उन्हें जीत की कल्पना बहुत ही कम थी। क्योंकि सामने थी मौजूदा चैंपियन तथा जबरदस्त फॉर्म में चलने वाली लिवरपूल जैसी दिग्गज टीम। इस टीम के पास है अनुभवी सितारे और बड़ा नाम। लेकिन किसी भी टीम में भले ही कितने ही बड़े स्टार क्यों ना हो बड़े नाम क्यों ना हो लेकिन वही टीम जीतती है जो उस समय अच्छा प्रदर्शन करती है। और हुआ बिलकुल वैसा ही। खेल शुरू होने पर पहले हाफ तक दोनों ही टीमें बिल्कुल संतुलित तरीके से खेल रही थी। लिवरपूल ने ही जैसा अंदाजा था गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा जबकि वॉल्व्स जवाबी हमलें को केवल नाकाम करने, संरक्षण करने में ही लगी हुई थी। डिफेंस ने बेहरीन अंदाज में खेला। और गोलकीपर ने भी अपनी भूमिका बहुत ही अच्छे से अदा की। जैसे-जैसेLiverpool vs Wolves खेल आगे बढ़ता गया जैसे-जैसे समय बीतने लगा लगने लगा की मुकाबला किसी एक छोटे से मौके पर निर्भर करेगा।

दूसरे हाफ में Liverpool vs Wolves का माहौल बदल दिया

Liverpool vs Wolves मैच के दूसरे हाफ में अचानक से गेम की गति चेंज हो गई, मैच में अचानक से उत्साह आ गया जब 78 में मिनट में वॉल्व्स रोड्रिगो को गोम्स ने शानदार मुव बनाते हुए बेहतरीन गोल कर दिया। वॉल्व्स की तरफ से गोल होते ही स्टेडियम में शोर गूँज उठा क्योंकि यह गोल सिर्फ गोल नहीं था, बल्कि मैच में राहत का संकेत ही नहीं था बल्कि आत्मविश्वास का जबरदस्त विस्फोट भी था। वॉल्व्स के खिलाड़ी एक दूसरे को गले लगाने में लग गए जैसे उन्होंने कोई बड़ी जंग जीत ली हो। लेकिन मौजूदा चैंपियन लिवरपूल जैसी टीम इतनी आसानी से हार मानने वाली टीमों में से नहीं है। 83वें मिनट में हि मोहम्मद साला ने जैसा उनका अंदाज है उसी के ठीक अनुरूप उन्होंने तेजतर्रार गोल दाग दिया और मुकाबले को यहीं पर 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। यह लिवरपूल के लिए एक बहुत ही राहत का पल था। उन्हें यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था कि वॉल्व्स जैसे टीम ने उन पर बढ़त बना ली है। इसलिए उन्होंने राहत की साँस ली। इस गोल के साथ ही लिवरपूल के समर्थकों ने सोचा कि लिवरपूल अब फॉर्म में आ गई है Liverpool vs Wolves मैच 1-1 की बराबरी तो कर चुके हैं अब सिर्फ एक गोल दागने की देरी है और लिवरपूल यह मैच आराम से जीत जाएगी मैच उनकी पकड़ में है।

स्टापेंज टाइम का नाटकीय मोड़

Liverpool vs Wolves मैच जब 1-1 की बराबरी पर मैच में कोई नतीजा नहीं निकला। तो मैच अतिरिक्त समय में पहुँचा तो दोनों टीम फिर से एक बार पूरी ताकत लगाकर मैच जीतने में लग गई। तभी वॉल्व्स के आंद्रे ने दूर से ही बॉल को जोरदार से शॉर्ट किया। गेंद लिवरपूल के डिफेंडर पंक्ति के खिलाड़ी गोमेज़ से टकराई और गेंद की दिशा बदल गई, जो गोलकीपर को छकाने में सफल हुई। जैसे ही गोल जाल में गई मोलिनक्स स्टेडियम खुशी से गूँज उठा।

Liverpool vs Wolves

यह गोल करने में भले ही भाग्य का साथ रहा हो लेकिन उसके पीछे खिलाड़ी की उतनी ही मेहनत, उतना ही आत्मविश्वास भी था, उसी का यह नतीजा था कि गोल सीधे गोल पोस्ट में चली गई।वॉल्व्स के मैनेजर रॉब एडवर्ड टचलाइन पर दौड़ते हुए, नाचते हुए जश्न मनाने लगे। उनके चेहरे पर भी संतोष और गर्व साफ दिखाई दे रहा था। जीतने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लिवरपूल को हराना हमेशा से हर टीम के लिए खास होता है और हमने यह करके दिखाया है। हमारी टीम की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Liverpool vs Wolves

लिवरपूल की चिंताएँ बड़ी

जिस टीम के पास मौजूदा चैंपियनशिप का खिताब है उसके लिए यह सीजन जैसी उनकी उम्मीद थी ठीक उसके विपरीत जा रहा है। पिछले साल जहाँ उन्होंने बहुत ही आसानी से यह खिताब जीत लिया था लेकिन यह साल उनके लिए वैसा नहीं गुजरा। शीर्ष पर रहने वाली टीम Arsenal F.C. से लिवरपूल काफी पीछे चल रही है। लिवरपूल की यह इस सीजन की नौवीं हार थी और हाल ही के कई मुकाबले ऐसे है जिसमें लिवरपूल अतिरिक्त समय में ही हारी है।

मैच हारने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए मैनेजर Arne Slot ने स्वीकार किया कि हमारी टीम कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपना ध्यान खो रही है। उन्होंने कहा कि हम बहुत ज्यादा ही अंक गँवा रहे है। हमारे ज्यादातर मैच अतिरिक्त समय में ही हारे गए है इसलिए हमें आखिरी मिनट में अधिक मजबूत और अधिक शांतिपूर्ण रहने की जरूरत है। अगर Chelsea F.C. अपना अगला मैच जीत जाती है तो लिवरपूल अपनी अंक तालिका में और भी नीचे खिसक कर छठे स्थान पर खिसक सकता है। हालांकि इस बार यूरोप में इंग्लिश क्लब के प्रदर्शन के कारण पाँचवें स्थान पर रहने वाली टीम को भी चैंपियंस लीग का टिकट मिल सकता है। यह लिवरपूल के लिए उम्मीद की एक किरण है।

वॉल्व्स में नये आत्मविश्वास का संचार

Liverpool vs Wolves  मैच की जीत के साथ वॉल्व्स का ध्यान अंक तालिका में सुधार में नहीं है बल्कि उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है कि उनके खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और ऊँचा उठा है। वॉल्व्स ने इससे पहले एस्टन विला को भी हराया था। इन दो लगातार जीतो ने वॉल्व्स का मनोबल बढ़ाया। वैसे तो रेलीगेशन का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन टीम ने दिखा दिया है कि अंत तक संघर्ष करने पर ही सफलता मिलती है। एडवर्स ने कहा जितने भी खेले जाने वाले मैच है हम हर मैच में जान की बाजी लगा रहे है। हमारे खिलाड़ी हार मानने को तैयार नहीं है। उनके शब्दों में हमें आत्मविश्वास की झलक नजर आती है। जो अगली टीमों को चुनौतियाँ देने के लिए पर्याप्त है।

 

एवर्टन की उम्मीद है जगी

एक अन्य मुकाबले में Everton F.C. ने Hill Dickinson स्टेडियम में जो की बिल्कुल नया है बर्नली को 2-0 से हराया। Everton F.C नके जेम्स टार्कोंवस्की और किर्नन ड्यूसबरी- हॉल के शानदार गोलों ने टीम को अहम जीत दिलाई। अब एवर्टन सातवें स्थान पर मौजूद Brentford F.C. से सिर्फ एक अंक ही पीछे है। यूरोपियन क्वालिफिकेशन की उम्मीदें जिंदा है और टीम के खिलाड़ी विश्वास से भरे नजर आ रहे है।

लीड्स पर खतरा छाया

Leeds United F.C. के लिए परिस्थितियों आसान नहीं है लीड्स यूनाइटेड एफसी लगातार दो हार के बाद रिलेशन जॉन के करीब पहुँच गई है। एलैंड रोड पर Sunderland A.F.C. ने 1-0 से जीत दर्ज की है। अगर वेस्ट हम यूनाइटेड एफसी अपने आगामी आने वाले मैच में अंक हासिल कर लेता है तो लीड्स की मुश्किलें और बढ़ सकती है और मुकाबले से बाहर भी हो सकती है।
AF CUP का रोमांच इसी बार हमें AF कप का रोमांच भी देखने को मिला। Port Vale F.C. ने अतिरिक्त समय में 1-0 से जीत हासिल कर अगला दौर सुनिश्चित कर लिया। बेन वेन का 112 वें मिनट में किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ। जिससे Bristol City F.C. बाहर हो गई।

फुटबॉल का खेल जादू का मेल

इस पूरी टूर्नामेंट में खेले जाने वाले खेलों की कहानी हमें याद दिलाती है कि फुटबॉल का खेल सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है। यह खेल है भावनाओं का, यह खेल है उम्मीदों का, यह खेल है विश्वास का, अगर मैच में एक पल की भी चूक होती है और एक पल का साहस भी होता है तो पूरे सीजन की दिशा बदल सकता है। वॉल्व्स की यह जीत उसी अनिश्चितता का प्रतीक है जो प्रीमियम लीग की दुनिया का सबसे रोमांचक लीग बनाता है। लिवरपूल के लिए भी यह पराजय उन्हें सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर कहाँ कमियाँ रह गई। जबकि वॉल्व्स का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। उनकी उम्मीदें फिर से एक बार जाग चुकी है। आने वाले हफ्ते तय करेंगे कि कौन-सी टीम अपने रास्तों को मजबूती से पार करती है। कौन- सा दबाव किसी टीम को पूरी तरह से बिखर देता है लेकिन फिलहाल मोनिलिक्स की वह रात वॉल्व्स के दर्शकों, प्रशंसकों के दिलों में लंबे समय तक जिंदा रहने वाली रातों में से एक मानी जाएगी।

Exit mobile version