Fasttrack Khabre

JSW Jetour T2-based SUV:भारत की सड़कों पर आने को बेकरार

JSW Jetour T2-based SUV:भारत की सड़कों पर आने को बेकरार

भारत का ऑटोमोबाइल बाजार दुनिया का एकमात्र सबसे बड़ा बाजार समझा जाता है। जहाँ पर हर समय कोई न कोई नई गाड़ियों की एंट्री होती रहती है। इसी में अब एंट्री हुई है एक नई तेजतर्रार गाड़ी जिसका नाम है Jetour T2  ये चीन की मशहूर Jetour T2 पर आधारित है। JSW मोटर ने अपनी पहली SUV की झलक आपके सामने प्रस्तुत की है। इस लुभावने आकर्षक एवं मजबूत SUV की असेंबली महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर प्लाट में की जाएगी। यह महाराष्ट्र के लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस गाड़ी को बनाने के लिए जेएसडब्ल्यू कंपनी ने चीन की चेरी ऑटोमोबाइल के साथ साझेदारी की है इसके साथ जेएसडब्ल्यू अपने स्वतंत्र ऑटोमोबाइल ब्रांड की शुरुआत करेगी।

JSW Jetour T2-based SUV
JSW Jetour T2-based SUV

Jetour T2 के फिचर्स

इसमें गाडी में डिफेंडर जैसा ही बॉक्सी साइज़, सीधा खड़ा होना और फ्लैट बॉडी पैनल हैं, जिसे भारत में बहुत पसंद किया जाता है इसके अलावा, चौकोन व्हील आर्च, मोटी क्लैडिंग और समतल रूफछतलाइन जैसी बारीकियाँ इसकी खूबसूरती को और बढ़ती है। ब्लैक्ड-आउट पिलर, टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील और वर्टिकल रियर डिज़ाइन जैसे दूसरी चीजें भी इसे डिफेंडर जैसा लुक देते हैं।

Jetour T2 की कीमत

 

Jetour T2 मॉडल महिंद्रा थार जैसी लाइफस्टाइल SUV खरीदने वालों के लिए जाना-पहचाना हो सकता है।
अगर कीमत अंदाजे के मुताबिक रखी जाए, तो Jetour T2-बेस्ड SUV इसी बजट रेंज में एक बड़ा और ज़्यादा फीचर वाला ऑप्शन दे सकती है। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए तक होने का अंदाजा लगाया जा सकता है इस कीमत पर यह मेनस्ट्रीम सेगमेंट में सबसे किफायती प्लगइन हाइब्रिड मॉडल बन सकती है।https://www.youtube.com/watch?v=jahg97T5xQo

गाड़ी की क्षमता

यह SUV 4,785 मिमी लंबाई, 2,006 मिमी चौड़ाई और 1,875 मिमी ऊंचाई के साथ 2,800 मिमी व्हीलबेस प खडी एक मजबूत और आलिशान गाड़ी है। इसमें 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन और 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइ‌ब्रिड ट्रांसमिशन मिलेगा, जो 156 PS की पावर और 220 Nm टॉर्क देता है। 26.7 kWh बैटरी पैक के साथ यह NEDC मानक पर 139 किमी आराम से भाग सकती है, जबकि फास्ट चार्जर से 30 से 80 प्रतिशत चार्ज लगभग 30 मिनट में आसानी से हो जाएगा।

Jetour T2 के फिचर्स

 

JSW Jetour T2 इसमें SUV की तरह ही 15.6 की बड़ी टच स्क्रीन है, साथ ही साथ इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है, सोनी का 12-स्पीकर साउंड सिस्टम है, 360 डिग्री कैमरा है जैसे अत्याधुनिक फीचर्स भी इस गाड़ी में हमें देखने को मिलते हैं।

JSW Jetour T2-बेस्ड SUV: क्षमता और खर्च

दुनिया भर में, Jetour T2 प्लग-इन हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ऑप्शन के साथ आती है, हालांकि भारत-स्पेक वर्शन में प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप का इस्तेमाल होने की संभावना है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 154 hp और 220 Nm बनाता है, और इसे 26.7 kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। यह सिस्टम सिंगल-मोटर फ्रंट-व्हील ड्राइव या डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव के साथ उपलब्ध है।

अगर रोज़ाना की ड्राइविंग का एक बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक मोड में किया जाता है, तो चलाने का खर्च आम पेट्रोल गाड़ियों से कम हो सकता है। उस स्थिति में, ऑपरेटिंग खर्च छोटी गाडिय़ों के बराबर ही है।

 

Exit mobile version