भारत बनाम वेस्टइंडीज : Do or Die Match
आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का खेला जाने वाला यह बहुत ही महत्वपूर्ण Do or Die Match मुकाबला है। आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है जो दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है।खास करके दोनों टीमों के लिए यह महत्त्वपूर्ण मुकाबला है। अगर जो भी टीम हारती है उसके लिए आगे के रास्ते बंद हो जाएँगे इसलिए दोनों टीमें एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। आज तक का इतिहास है कि कोई भी टीम अपने देश में कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। भारत के कोच गौतम गंभीर का कहना है कि हम केवल और केवल जीतने के लिए ही खेल रहे हैं। हम 140 करोड़ भारतवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं।

आज के मैच का महत्व Do or Die Match
आज के इस Do or Die Match मैच में टॉस बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार अदा करने वाला है। जो भी टीम दूसरी पारी में बैटिंग करती है उसे पिच से फायदा मिलता है। आज का टॉस भारत ने जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। अब यह निर्णय भारत के खिलाफ भी जा सकता है क्योंकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज हार्ड हीटिंग के लिए जाने जाते है। हेडमार लंबे-लंबे हिट लगाने के लिए जाने जाते है। इस तरह के दमखम रखने वाले बल्लेबाज जो ताबड़तोब बल्लेबाजी में विश्वास रखते है। उनसे यह टीम भरी पड़ी है। सुपर 8 का खेला जाने वाला यह बहुत ही महत्वपूर्ण मुकाबला है।
Slow and stedy Batting
वेस्टइंडीज की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज होप और चेज ने पारी की शुरुआत की ।पहला ओवर अर्शदीप ने बहुत ही अच्छा डाला। बल्लेबाज को बड़े-बड़े शॉट लगाने का मौका नहीं मिला और केवल तीन ही रन पहले ओवर में बना पाए। दूसरा ओवर डालने के लिए हार्दिक पांड्या आए । हार्दिक पांड्या के पहले ओवर में होप ने एक छक्का और एक चौक्का लगाया।
अर्शदीप के दूसरे ओवर में चेंज ने शानदार दो चौके लगाए तीन ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर था। 23 रन बिना किसी विकेट के।
Important Catch Drop
पाँचवें ओवर की आखरी गेंद पर बुमराह की गेंद पर चेज का एक आसान-सा कैच अभिषेक शर्मा ने छोड दिया। चेज खेल रहे थे 15 के स्कोर पर 8 गेंद का सामना करते हुए।
बुमराह ने अपने एक ही और में वेस्टइंडीज के दो बैट्समैन शिमरन हेटमायर और रोस्टन चेज को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। हेटमायर ने बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बनाए और रोस्टन चेज ने 40 रन बनाए।
15 वे ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने वेस्टइंडीज का एक और विकेट चटकाया। चौथे विकेट के पतन के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर था 119 रन 4 विकेट के नुकसान पर।

15 वे ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने अपना गैर चेंज किया और रनों की रफ्तार तेज कर दी। होल्डर और पावेल ने पाँचवें विकेट के लिए 38 गेंद में 76 रन की पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों की बेखौफ और जोरदार बल्लेबाजी के बलबूते पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों की समाप्ति पर 195 रन बना लिए चार विकेट के नुकसान पर।
भारत को बनाने होंगे 20 ओवरों में 196 रन जो की T20 वर्ल्ड कप में आज तक कभी चेस नहीं किए गए हैं।
भारत की शांत लेकिन सही शुरुआत
- ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों मैदान में उतरे। अभिषेक शर्मा ने हुसैन की दूसरी गेंद पर शानदार कवर की दिशा में चौका लगाया लेकिन उसके बाद उस ओवर में कोई बड़ा शॉट नहीं मार पाए। अभिषेक फोर्ड के दूसरे ही ओवर की पहली ही गेंद पर मिड विकेट की दिशा में अभिषेक ने प्रहार किया और एक चौका हासिल किया। तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन ने एक चौका लगाया हुसैन को और दूसरी ही गेंद पर एक और छक्का लगाया चौथी गेंद पर एक और छक्का लगा और इस ओवर की आखिरी गैंद पर पुल करने की कोशिश में हेटमायर को कैच दे बैठे अभिषेक शर्मा हुसैन की गेंद पर। अभिषेक शर्मा ने 10 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल थे।
- अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद मैदान में उतरे इशान किशन। इशान किशन ने फोर्ड की गेंद पर एक शानदार चौका लगाया चौथे ओवर में भी होल्डर की गेंद पर एक शानदार चौका लगाया लेकिन इस ओवर की तीसरी गेंद पर जोरदार सिक्स लगाने के चक्कर में सीमा रेखा पर हेटमायर ने उनका बहुत ही सुंदर कैच पकड़ा। ईशान किशन ने भी केवल 10 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल थे।
- पाँचवेंओवर के अंत तक भारत 41 रनों पर दो विकेट गँवाचुका था स्टेडियम में पूरा सन्नाटा छा चुका था लेकिन मैदान में उतरे सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शानदार पार्टनरशिप की और संभाल कर खेलते हुए अपनी टीम का स्कोर 99 तक पहुँचा दिया ओवर हुए थे 10। 99 के स्कोर पर ही सूर्यकुमार यादव जोसेफ की गेंद पर कैच आउट हो गए जिन्हें रदरफोर्ड ने कैच किया। सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।
- तेरावे ओवर में तिलक वर्मा ने जोसेफ के एक ही ओवर में चार चौके लगाए और स्कोर को 121 तक पहुँचा दिया तिलक वर्मा खेल रहे थे 14 रन पर 8 गेंद का सामना करते हुए और संजू सैमसन खेल रहे थे 63 पर 36 गेंद का सामना करते हुए।
- 27 के स्कोर पर तिलक वर्मा आउट हुए। हेटमायर ने उनका कैच पकड़ा होल्डर की गेंद पर। भारत को जीत के लिए चाहिए 55 रन 32 गेंद में चाहिए।15 ओवर के बाद भारत का स्कोर था 146 रन 4 विकेट के नुकसान पर। 16 वे ओवर की पहली ही गेम पर भारत ने 150 का आँकड़ा पूरा किया चार विकेट गँवाकर।
- 161 के स्कोर पर फोल्डर नहीं हार्दिक पांड्या का आसान कैच छोड़कर उन्हें एक जीवदान दिया। यह वेस्टइंडीज के लिए काफी भारी पड सकता है। तब हार्दिक पांड्या केवल 10 रन पर खेल रहे थे।
- भारत को जीत के लिए सात रन चाहिए आखिरी ओवर में यानी की 6 गेंद में स्ट्राइक पर है संजू सैमसन। भारत का स्कोर है 189 /5 विकेट के नुकसान पर। संजू सैमसंग ने पहले ही गेंद पर छक्का लगाकर इस 7 के अंतर को एक पर ला खड़ा कर दिया है। इंडिया को जीत के लिए चाहिए केवल एक रन पाँच गेंद पर। संजू ने अगली गेम पर चौका लगाकर भारत को जीत हासिल करवा दी है।
- संजू की शानदार बैटिंग के बलबूते पर भारत पहुँची है सेमीफाइनल में।

- सेमी फाइनल में 5 मार्च को भारत का मुकाबला होगा इंग्लैंड के साथ। जो इस मैच को जीतेगी वह पहुँचेगी फाइनल में।

