सीजर अवार्ड : Amazing No.1 Jim Carrey

सीजर अवार्ड में Jim Carrey का लुक

कई साल गुमनामी में रहने के बाद यह जिम कैरी का यह पहला पब्लिक अपीरियंस है। इस पब्लिक अपीयरेंस में जिम कैरी के लुक को देखकर लोगों में कहीं अटकले चल रही थी। वे रेड कार्पेट पर एक टेलर्ड टक्सीडो बटन अप शर्ट और बो टाइ पहन कर आए। उन्होंने अपने बालों को बीच में माँग गिरा कर दोनों तरफ बाँट रखा था और चेहरे को फ्रेम करके उन्होंने अपना लुक बदला था। किसी का कहना था कि जिम कैरी ने प्लास्टिक सर्जरी करा ली है, या कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का सहारा लिया है, किसी का मानना था कि जिम कैरी के ऊपर चाकू से हमला हुआ है, जिसकी वजह से वह अलग नजर आ रहे हैं, और उन्होंने अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है।https://www.youtube.com/watch?v=NFwm1EirrYY

सीजर अवार्ड :Jim Carrey
सीजर अवार्ड :Jim Carrey

लोगों के दिलों दिमाग में अभी तक ‘द मास्क’ वाले जिम कैरी ही छाए हुए हैं। शायद ही ऐसा कोई होगा जिसने जिम कैरी की ‘द मास्क’ ना देखी हो और जोर-जोर से हँसा ना हो यह उनकी यादगार फिल्मों में से एक है जिसमें उनका किरदार वाकई एक मस्त मौला, एक मस्त कलाकार का अनुभव आपको कराता है। आप भूल जाते हैं कि आप पिक्चर देख रहे हैं आप जिम कैरी के साथ जिम कैरी बन जाते हैं।कॉमेडी के आइकॉन समझे जाने वाले जिम कैरी ‘द मास्क’ और ‘द ट्रूमैन शो’ के अपने रोल के लिए लोगों के दिलों दिमाग में छाए हुए है।

सीज़र अवार्डस

26 फरवरी 2026 को पेरिस में जिम कैरी को सीजर फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया जिम कैरी से पहले पिछले साल यह अवार्ड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स और ग्रीक- फ्रेंच फिल्म मेकर कोस्टा गेवरस को सीजर फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था।स्टेज पर उन्हें मिशेल गोंड्री ने इंट्रोड्यूस कराया, जिन्होंने 22 साल पहले उन्हें “इटरनल सनशाइन ऑफ़ द स्पॉटलेस माइंड” में डायरेक्ट किया था।

जिस तरह हॉलीवुड के कलाकारों को मिलने वाला ‘ऑस्कर अवार्ड’ सर्वोच्च अवार्ड फिल्मी जगत का माना जाता है। इस तरह फ्रांसीसी सिनेमा जगत का यह ‘ऑस्कर अवार्ड’ माना जाता है ‘सीजर अवार्ड’ इस अवार्ड के लिए हर साल किसी फ्रांसीसी बेहतरीन कलाकार को सम्मानित किया जाता है। इस अवार्ड का मकसद यही है कि दुनिया भर में उस कलाकार को बेहतरीन पहचान मिल सके। जिम कैरी को मिलने वाला यह अवार्ड 51 वा सीजर अवार्ड था जो कि पेरिस में आयोजित किया गया। यहाँ हमें फ्रांस की फिल्म जगत की रॉयल परंपरा और आधुनिक कला दोनों का तालमेल देखने को मिला यहाँ का वातावरण काफी ऐतिहासिक था इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए फ्रांसीसी फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियाँ जैसे कि निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्रियाँ तथा कहीं अंतरराष्ट्रीय मेहमान को इसमें आमंत्रित किया गया था। इस अवार्ड को स्वीकार करते समय दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ जिम कैरी का स्वागत किया।

सीजर अवार्ड में जिम कैरी का  फ्रेंच भाषण

कैरी ने फ्रेंच में, मोटे अमेरिकन एक्सेंट में कहा, “एक एक्टर के तौर पर, आपका हर कैरेक्टर मूर्तिकार के हाथों में मिट्टी जैसा होता है, जिसे आप अपने दिल की मर्ज़ी से आकार देते हैं। मैं कितना खुशकिस्मत हूँ कि मुझे यह आर्ट इतने सारे लोगों के साथ शेयर करने को मिली जिन्होंने सच में मेरे लिए अपना दिल खोल दिया।” फिर उन्होंने बताया कि “लगभग 300 साल पहले, (उनके) परदादा, मार्क-फ्रांसोई कैरे,हाँ, कैरे, फ्रांस में, सेंट मालो में पैदा हुए थे” और कनाडा चले गए थे। एक्टर ने कहा, “आज रात इस शानदार सम्मान के साथ, यह स्क्वायर (फ्रेंच में कैरे) पूरा हो गया है,” जो अपनी बेटी जेन, पोते जैक्सन और गर्लफ्रेंड मीना के साथ इवेंट में शामिल हुए थे।

स्टैंड-अप कॉमेडी, टेलीविज़न, सिनेमा, लिटरेचर और विज़ुअल आर्ट्स में 40 साल के करियर के साथ, कैरी ‘द ट्र शो’ और ‘हाउ द ग्रिंच स्टोल क्रिसमस’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

 
Jim Carrey
Jim Carrey

 64 साल के एक्टर अपनी बेटी जेन, पोते जैक्सन और पार्टनर मीना के साथ सेरेमनी में शामिल हुए। उन्होंने अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया और अपने गुज़र चुके पिता और म्यूज़िशियन, पर्सी जोसेफ कैरी को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने उन्हें “प्यार, उदारता और हँसी की कीमत” सिखाई।

भाषण में परिवार के प्रति कृतज्ञता

 

“मेरे प्यारे परिवार, मेरी बेटी जेन और मेरे पोते जैक्सन को धन्यवाद। मैं तुमसे अभी और हमेशा प्यार करता हूँ। मेरी प्यारी साथी, मीना को धन्यवाद। मैं तुमसे प्यार करता हूँ, मीना। और आखिर में, उस सबसे मज़ेदार आदमी को धन्यवाद जिसे मैंने कभी जाना है: मेरे पिता। पर्सी जोसेफ कैरी, जिन्होंने मुझे प्यार, उदारता और हंसी की कीमत सिखाई…तो, मेरी फ्रेंच कैसी थी? लगभग ठीक-ठाक, है ना? माफ़ करना, मैं फ्रेंच नहीं बोलता था, लेकिन मैं अभी सीख रहा हूँ। मेरी ज़बान थक गई है,” उन्होंने कहा।

जब उन्हें अवार्ड मिला, तो उन्होंने फ्रेंच में भाषण दिया। उन्होंने कहा, “लगभग तीन सौ साल पहले, मेरे परदादा, मार्क फ्रांस्वा कैरी, फ्रांस के सेंट-मालो से कनाडा चले गए थे। आज रात, इस शानदार सम्मान के साथ, यह ‘स्क्वायर’ पूरा हो गया है।”

कॉमेडियन ने आगे कहा, “शायद मेरा परिवार यही ढूंढ रहा था।”

उन्होंने गर्लफ्रेंड मिंज़ी के साथ अपने रिश्ते को भी कन्फर्म किया। उन्होंने कहा, “मेरी साथी, मीना को धन्यवाद। मैं तुमसे प्यार करता हूँ, मीना।” https://fasttrackkhabre.com/jsw-jetour-t2-based-suv/

“मेरे प्यारे परिवार, मेरी बेटी जेन और मेरे पोते जैक्सन को धन्यवाद। मैं तुमसे अभी और हमेशा प्यार करता हूँ।

जिम कैरी का फिल्मी संघर्ष

 

जिम कैरी हॉलीवुड के एकमात्र ऐसे अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपनी कॉमेडी की एक अनोखी शैली बनाई है। उनका गजब का टाइमिंग, उनके लचीले हाव-भाव, उनकी गहरी भावनात्मक अभिव्यक्ति और अभिनय की पूरी क्षमता उन्हें बाकी कलाकारों से बिल्कुल अलग बनाती हैं। जिम कैरी का जन्म 17 जनवरी 1962 को कनाडा में हुआ। बचपन में उनके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसी परिस्थिति के बावजूद जिम कैरी ने अपने टैलेंट और अपनी मेहनत के दमखम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। जिम कैरी ने अपने करियर की शुरुआत एक टेलीविजन शो जिसका नाम था ‘इन लिविंग कलर’ से शुरू की वहाँ उन्होंने कॉमिक स्केच से दर्शकों का दिल- दिमाग सभी जीत लिया। 1994 का साल जिम कैरी के जीवन का 360 डिग्री टर्निंग पॉइंट रहा क्योंकि इसी साल जिम कैरी की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई जिसका नाम था ‘एस वेंचुरा :पेट डिटेक्टिव’, ‘द मास्क’ और ‘डंप और डंपर’ यह तीनों जबरदस्त कॉमेडी फिल्में थी। जिन्होंने दर्शकों को हँसा-हंँसा कर लोटपोट करने पर मजबूर कर दिया। इन्हीं तीनों फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार की कैटेगरी में लाकर खड़ा कर दिया। एक कॉमेडी का एक नया चेहरा, एक नया नाम, के रूप में ‘जिम कैरी’ को जाना जाने लगा। ‘द मास्क’ में उनकी जबरदस्त एक्टिंग जो पूरी तरह ऊर्जा से भरी हुई है और उनके रबड़ की तरह खींच जाने वाले हाव-भाव उन्हें आज भी दर्शन याद करते है। उन्हें एक अलग कैटेगरी में लाकर खड़ा करते हैं।

जिम कैरी का गंभीरता और संवेदनशील अभिनय

1990 के दशक में जिम कैरी को बेहतरीन कॉमेडियन के रूप अपनी पहचान बनाई। लेकिन 1998 में उनकी एक पिक्चर ने यह साबित कर दिया कि वे केवल कॉमेडी रोल ही बेहतरीन नहीं कर सकते बल्कि वे सीरियस रोल भी बेहतरीन रूप से कर सकते हैं जिसका नमूना था उनकी एक मूवी ‘द ट्रूमैन शो’ जो पूरी जिंदगी की रियलिटी को बयां करती है। इस फिल्म में उन्होंने अपनी गंभीरता और संवेदनशील अभिनय से सभी की प्रशंसा बटोरी और इसी फिल्म के लिए उन्हें कहीं पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।
सन 2004 में आई उनकी एक और फिल्म ‘ईटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड’ में हमें उनके अभिनय की और अधिक गहराई और अधिक मजबूती देखने को मिलती है। इस फिल्म में उन्होंने एक भाव प्रेमी की भूमिका निभाई है। जो अपनी यादों को मिटाना चाहते हैं। जिम केरी के आलोचक उनकी इस फिल्म को उनके जीवन की सर्वश्रेष्ठ बेहतरीन फिल्मों में से एक मानते हैं।

जिम कैरी का जीवन हमें संघर्ष से सफलता तक पहुँचने का संदेश देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top